उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में साप्ताहिक रजिस्टर पेशी एवं अर्दली रूम का आयोजन किया गया। रजिस्टर पेशी के दौरान विभिन्न शाखाओं के रजिस्टरों का अवलोकन कर उनके सुव्यवस्थित एवं अद्यतन रख-रखाव तथा कार्यालयीय कार्यों के समयबद्ध एवं प्रभावी निष्पादन के संबंध में संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उसके बाद अर्दली रूम के दौरान पुलिस कर्मियों की समस्याओं एवं प्रार्थना-पत्रों को सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही पुलिस कर्मियों के कल्याण एवं प्रशासनिक प्रकरणों की समीक्षा कर आवश्यक आदेश पारित किए गए। इस मौके पर प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारीगण/कर्मचारीगण मौके पर उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share