उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जिगनी गाँव निवासी एक वृद्ध पिता ने अपने बेटे की संदिग्ध मौत को हत्या बताते हुए जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। पीड़ित पिता का आरोप है कि उसके बेटे को पत्नी और दामाद ने मिलकर जहरीला पदार्थ खिलाकर मौत के घाट उतार दिया। जिलाधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में रमजान खान पुत्र स्वर्गीय लियाकत ने बताया कि उसका पुत्र कई वर्षों से सऊदी अरब में रहकर काम करता था। वह 16 मई 2026 को करीब चार वर्ष बाद घर लौटा था। विदेश में रहते हुए उसने अपनी पत्नी और बहन के खाते में करीब 12 से 13 लाख रुपये भेजे थे। घर लौटने के बाद जब उसने रुपये के बारे में पत्नी और जीजा से जानकारी मांगी तो दोनों टालमटोल करने लगे। आरोप है कि 22 मई 2026 की रात करीब 10 बजे बेटे की पत्नी और दामाद मिलकर उसे जबरन जहरीला पदार्थ खिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पिता का कहना है कि दोनों के बीच पहले से अवैध संबंध थे और रुपये के विवाद के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद जल्दबाजी में शव को बिना पोस्टमाटम के कब्रिस्तान में दफना दिया गया। पीड़ित ने बताया कि उसने पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई प्रभावी कार्यवाई नहीं हुई। उनका दावा है कि मृतक के शरीर का रंग नीला पड़ गया था। जिससे जहरीला पदार्थ दिए जाने की आशंका और गहरा जाती है। इस लिए जिलाधिकारी से मांग की गई है कि बेटे के शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया जाए, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सके और यदि हत्या हुई है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाई सुनिश्चित की जाए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

