G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में आकांक्षी जनपद के नामित नोडल अधिकारी व ज्वाइंट सेक्रेटरी मिनिस्ट्री ऑफ रूरल डेवलपमेंट एंड सेंट्रल अदिति सिंह ने नीति आयोग द्वारा निर्धारित संकेतांकों की कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में समीक्षा की। उन्होंने नीति आयोग द्वारा निर्धारित संकेतांक (स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि एवं जल संरक्षण, आधारभूत अवसंरचना, संस्थागत वित्त एवं कौशल विकास के अंतर्गत जनपद को आकांक्षी जनपद से महत्वाकांक्षी जनपद बनाने के लिए किए गए कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी की और संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया कि शत प्रतिशत गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण कराते हुए एनसी एवं सभी अनुमन्य सुविधाएं उपलब्ध कराए साथ ही निजी अस्पतालों में हुए प्रसव का भी डाटा एकत्र कराए। उन्होंने कहा जिन स्वास्थ्य केन्द्रों की प्रगति धीमी है, उनकी कार्ययोजना बनाते हुए निगरानी करते हुए शत प्रतिशत गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण कराते हुए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराए। उन्होंने कहा कि कुपोषित व अतिकुपोषित बच्चों को चिन्हित करते हुए सभी को सुपोषित कराए। उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी से कहा कि सभी बच्चों का नामांकन अवश्य कराए और कोई भी बच्चा स्कूल जाने से वंचित न रहे का विशेष ध्यान रखे, के लिए शिक्षकों के माध्यम अभिभावकों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करे। उप कृषि निदेशक को निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अधिकाधिक कृषकों का बीमा कराए एवं वित्तीय वर्ष 2025–26 प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्राप्त दावों का निस्तारण का जल्द से जल्द कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा अपने दायित्वों का निर्वहन संवेदन शीलता के साथ करते हुए और जो कार्य किए जा रहे है, में निगरानी बनाए रखते हुए जनपद को आकांक्षी जनपद से महत्वाकांक्षी जनपद लाने प्रयास करें और अपनी सकारत्मक भूमिका का परिचय दे। नामित नोडल अधिकारी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कुंवरपुर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिन्दकी का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने नीति आयोग द्वारा दिए गए अवार्ड मनी से कराए गए कार्यों को भी देखा और कहा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयो में शिक्षा की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखे। उन्होंने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी से कहा कि स्वास्थ्य केन्द्र में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जाय। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व), मुख्य चिकित्सा अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, उप कृषि निदेशक, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, एलडीएम, उद्यान अधिकारी सहित संबंधित उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share