उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में दिल्ली से ट्रेन द्वारा घर जा रहे युवक की अचानक तबियत बिगड़ जाने पर उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे थे तभी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार बिहार प्रान्त के मुरलीगंज जिला मधीपुर निवासी स्व0 उससेश्वर का 39 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार दिल्ली से ट्रेन द्वारा अपने घर जा रहा था। बताते है कि कानपुर और फतेहपुर के बीच अचानक छोटू की तबियत खराब हो गयी। तबियत खराब होने की जानकारी हो पर उसे फतेहुपर प्लेट फार्म में ट्रेन रूकवा कर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे थे तभी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
