उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के रजाबाद गाँव की मोड के समीप अनियंत्रित बाइक नहर में गिरने से चालक घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के आम्बी गाँव निवासी राजा राम का 55 वर्षीय पुत्र राम खेलावन बाइक पर सवार होकर किसी काम से जा रहा था। जब उसकी बाइक हथगांम थाना क्षेत्र के रज़ाबाद गाँव की मोड के समीप पहुंची तभी बाइक अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। जिससे बाइक चालक राम खेलावन घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए स्वस्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया तो परिजन अपने प्राइवेट वाहन से उसको जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share