उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ रोड चौफेरवा गांव के समीप तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक उसको कहीं इलाज के लिए लेकर जाते उससे पहले ही उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार हथगांम थाना क्षेत्र के नवाबगंज निजामुद्दीनपुर गांव निवासी भूरेलाल का 45 वर्षीय पुत्र रामराज सदर कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा गांव अपनी बेटी के घर आया था। तभी वह किसी काम से साइकिल पर सवार होकर लखनऊ रोड पर पहुंचा तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसको जोरदार टक्कर मार दिया। बाइक की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया जब तक उसको कहीं इलाज इलाज के लिए लेकर जाते उससे पहले उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं हादशे की जानकारी बाइक सवार के परिजनों को हुई तो उसको शहर के किसी प्राइवेट हॉस्पिटल इलाज कराने लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

