G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलें के असोथर थाना क्षेत्र में धान की रोपाई के पीक सीजन में बिजली संकट से जूझ रहे किसानों ने भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के बैनर तले बिजली विभाग के अवर अभियंता (जेई) कमल कुमार विश्वकर्मा और सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता (एई) कमल किशोर सिंह को ज्ञापन सौंपकर बिजली और सिंचाई व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग की।
भाकियू (अराजनैतिक) के ब्लॉक महामंत्री दिनेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि असोथर के 33/11 केवी पावर हाउस से पर्याप्त बिजली आपूर्ति नहीं मिल रही है। धान की रोपाई के सबसे महत्वपूर्ण समय में किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली न मिलने से खेती प्रभावित हो रही है। ज्ञापन में सभी फीडरों पर पर्याप्त बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने, पावर हाउस असोथर से 22 घंटे निर्बाध बिजली देने, बिना कारण कटौती बंद करने, जर्जर तारों व खंभों को बदलने, गांवों में खराब पड़े ट्रांसफार्मरों को तत्काल बदलने तथा 100 केवी क्षमता वाले ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने की मांग की गई। इसके साथ ही सुजानपुर रजबहा को नियमित रूप से संचालित किए जाने की मांग उठाई गई, ताकि किसानों की धान की रोपाई समय से पूरी हो सके और सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध रहे। किसानों ने पावर हाउस में खराब मशीन तथा पिछले दो वर्षों से बंद पड़े कैपेसिटर बैंक को भी तत्काल दुरुस्त कराने की मांग की, जिससे लो-वोल्टेज की समस्या समाप्त हो सके। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द बिजली और सिंचाई व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान भाकियू (अराजनैतिक) के संरक्षक शिव बदन सिंह भदौरिया, उपाध्यक्ष प्रमोद सिंह, मीडिया प्रभारी नरसिंह मौर्य, कौहन ग्राम अध्यक्ष प्रमोद दुबे, ग्राम उपाध्यक्ष अंशुमान सिंह, युवा अध्यक्ष अजय सिंह, नगर अध्यक्ष पवन वर्मा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के लल्ला खान, सचिव रजत मिश्रा, तहसील सचिव कैलाश चंद्र शुक्ला, बेरूई न्याय पंचायत अध्यक्ष आशीष पांडेय, छोटी सरकंडी ग्राम पंचायत अध्यक्ष हरिओम सिंह, ग्राम उपाध्यक्ष महेश निषाद, समाजसेवी रोशन सिंह, बेसड़ी ग्राम अध्यक्ष रमन तिवारी, कौड़र ग्राम अध्यक्ष कपूर सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share