G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र के कस्बे में संदिग्ध अवस्था में युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। जिसकी जानकारी पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के अमाव गांव निवासी शमसुल हक का 24 वर्षीय पुत्र समीर कोतवाली क्षेत्र के कस्बे में किराए के मकान में निवास कर रहा था। जहां उसने संदिग्ध अवस्था में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच पड़ताल कर रही है। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के पिता ने बताया 15 दिन पूर्व पुत्र ने एक महिला से शादी करने की बात घर में कही थी। शादी करने से घर मे मना करने पर वह घर छोड़कर चला आया और उसी लड़की से शादी कर मुम्बई जाने की बात सुनने में आई थी। आज मालूम हुआ उसने फाँसी लगा लिया जिससे उसकी मौत हो गई है। हमारे बेटे ने आत्महत्या नही किया हमको आशंका है उसकी हत्या की गई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share