उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ०प्र० लखनऊ एवं जिलाधिकारी के आदेश तथा सहायक आयुक्त (खाद्य) – ॥ बी०एस० कुशवाहा के नेतृत्व में आज जनपद के नेशनल हाइवे के किनारे स्थित रेस्टोरेंट, ढाबा का निरीक्षण करके स्वच्छता छता सम्बन्धित कमियों सुधार करवाया गया 02 ढाबा से गुणवत्ता के संदेह पर नमूना लिया गया। दुग्ध वाहन से भी 01 दूध का नमूना लिया गया। इस प्रकार कुल 04 नमूनें संग्रहित किये गये। उक्त संग्रहित किये गये नमूनों का विवरण निम्न है- महाराजा होटल से आटा का 01 नमूना लिया गया, 2. रामदरबार रेस्टोरेंट से अरहर की दाल का 01 नमूना लिया गया, 3. आई० जी० आर० एस० पोर्टल पर शिकायत के निस्तारण हेतु ग्राम गुरवल खागा से मैक्रोनी का 01 नमूना लिया गया, 4. किशनपुर रोड पर स्थित योगेश पाल के दुग्ध वाहन से दूध का 01 नमूना लिया गया। सग्रहित किये गये सभी नमूनों को जॉच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया, जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत अग्रिम कार्यवाई की जायेगी। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार दीक्षित, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सिद्धार्थ कुमार, दिनेश चन्द्र, धीरज कुमार दीक्षित, अनुराधा कुशवाह व देवेश मिश्रा उपस्थित रहें।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

