उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के रिठवाँ गाँव के समीप परिजनों के साथ खेतो में धान लगा रही किशोरी को जहरीले साँप ने काट लिया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रिठवाँ गाँव निवासी पुरषोत्तम की 16 वर्षीय पुत्री ज्योति देवी गाँव के समीप स्थित अपने खेतो में परिजनों के साथ धान लगा रही थी। तभी वहाँ उसको जहरीले सांप ने काट लिया। सांप काटने की बात उसने अपने परिजनों को बताई तो तुरन्त परिजन उसको इलाज ने असोथर सीएचसी लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

