उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के खम्बापुर मोहल्ले में खेलकर घर लौट रहे किशोर को घर के समीप गली में जहरीले साँप ने काट लिया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के खम्बापुर मोहल्ला निवासी धीरेन्द्र का 13 वर्षीय पुत्र प्रतीक मोहल्ले में बच्चों के साथ खेलने गया था। खेल कर घर लौटते समय जब वह घर के समीप गली में पहुंचा। तभी वहाँ उसको जहरीले सांप ने काट लिया। सांप काटने की बात किशोर ने अपने परिजनों को बताई तो तुरन्त परिजनो ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने किशोर को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

