उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के लतीफपुर सांडा गांव के समीप स्थित अपने खेत में धान की फसल लगवा रहे किसान को ज़हरीले साँप ने काट लिया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के लतीफपुर सांडा गांव निवासी छेददु पाल का 25 वर्षीय पुत्र दुर्गेश पाल गांव के समीप स्थित अपने खेतो में आज धान की फसल लगवा रहा था। तभी वहाँ उसको ज़हरीले साँप ने काट लिया। साँप काटने की बात उसने अपने परिजनों को बताई तो तुरंत परिजन उसको अपने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एमवुलेन्स को दिया। सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share