G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के मलाका गाँव की मोड़ के समीप ट्रक खड़ा होने के बाद खलासी ट्रक से उतर कर पान मसाला लेने के लिए रोड पार कर रहा था। तभी रोड़ से निकले बाइक सवार ने उसको टक्कर मार दिया। बाइक की टक्कर से खलासी रोड पर गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार असोथर थाना क्षेत्र के सुसवन गाँव निवासी राम औतार का 25 वर्षीय पुत्र राम खेलावन जो ट्रक में खलासी है और ट्रक चलना सीख रहा है। जब उसका ट्रक राधा नगर थाना क्षेत्र के मलाका गाँव की मोड़ पर पहुंचा तभी चालक ने ट्रक खड़ा कर उसको रोड पार कर दुकान से पान मसाला लेने भेज दिया। तभी रोड पार करते समय बाइक सवार ने उसको टक्कर मार दिया। बाइक की टक्कर से राम खेलावन रोड पर गिरकर घायल हो गया फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share