उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के अब्दुल गनीपुर गांव के समीप ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के करसवाँ गांव निवासी स्वर्गीय रंजीत का 36 वर्षीय पुत्र प्रकाश बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए जा रहा था। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के अब्दुल गनीपुर गांव के समीप पहुंची। तभी ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दिया जिससे बाइक चालक खंती में गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी शेखर द्विवेदी व पायलेट आदेश के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

