उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलें के धाता विकास खंड क्षेत के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पौली में रविवार 19 जुलाई 2026 को मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में घर बैठे बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना रहा। मेले में स्वास्थ्य विभाग की टीम मरीजों की जांच, परामर्श और निःशुल्क दवा वितरण में जुटी रही। चिकित्सा अधिकारी डॉ. उत्तम जायसवाल, फार्मासिस्ट गजेंद्र सिंह, एलए सौरभ सिंह और एएनएम नीतू ने मरीजों का पंजीकरण कर स्वास्थ्य परीक्षण किया। मेले में पौली, बसवा और आसपास के गांवों के लोग पहुंचे। जिनका उपचार कर आवश्यक दवाएं दी गईं। सभी मरीजों को दवा लेने का सही तरीका और बचाव के उपाय भी बताए गए।डॉ. उत्तम जायसवाल ने बताया कि बरसात के मौसम में वायरल बुखार, डायरिया, त्वचा रोग और मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी लक्षण पर देरी न करें और सरकारी अस्पताल में तुरंत जांच कराएं। डॉक्टर की सलाह के बिना दवा न लें। स्वास्थ्य कर्मियों ने साफ-सफाई रखने, उबला पानी पीने, घरों के आसपास पानी जमा न होने देने और मच्छरदानी लगाने की सलाह दी। बच्चों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। डॉ. जायसवाल ने कहा कि इस मेले का मुख्य लक्ष्य गांव-गांव तक सुलभ और निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाना है, ताकि छोटी बीमारियों के लिए मरीजों को शहर न जाना पड़े। मेले में लोगों को सरकारी अस्पतालों में मिलने वाली निःशुल्क दवाओं और स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

