G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जहानाबाद थाने से ड्यूटी करके घर वापस जा रहे होमगार्ड को रास्ते में ब्रेन स्ट्रोक हो जाने से शनिवार को एलएलआर हॉस्पिटल कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार बकेवर थाना क्षेत्र के बिजुरी गांव निवासी 46 वर्षीय होमगार्ड राजेश कुमार यादव पुत्र स्वर्गीय रजोला प्रसाद 16 जुलाई दिन गुरुवार को जहानाबाद थाने से ड्यूटी करके वापस अपने गांव बिजुरी जा रहे थे । तभी रास्ते में अचानक ब्रेन हेमरेज हो जाने से वह गिर पड़े।

जिन्हें आनन फानन में सीएचसी बिन्दकी मे भर्ती कराया गया जहाँ डॉक्टर ने हालत गंभीर होने के कारण उन्हें एलएलआर हॉस्पिटल कानपुर के रेफर कर दिया। जहां शनिवार को रात 10 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक होमगार्ड राजेश कुमार यादव की पत्नी सीमा दो पुत्र शिवजीत व गोलू का रो रोकर हाल बेहाल है। परिजनों ने शव का चंद्रिकन गंगा घाट में अंतिम संस्कार कर दिया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share