उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलें के किसनपुर थाना क्षेत्र के विजयीपुर कस्बे में बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम बूथ पर एक महिला से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। अज्ञात युवक ने एटीएम का पिन बनाने के बहाने महिला का कार्ड बदल लिया गया। और उसके खाते से 75 हजार रुपये निकाल लिए। किशनपुर थाना क्षेत्र के खेरी रावतपुर गांव निवासी हसीना बानो पत्नी रहमत हुसैन शुक्रवार दोपहर अपने भतीजे मोहम्मद मोहसिन के साथ विजयीपुर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम पर गई थीं। वह एटीएम का पिन बनाने का प्रयास कर रही थीं। लेकिन सफल नहीं हो पा रही थीं। इसी दौरान बाहर खड़े एक युवक ने मदद के नाम पर उनका एटीएम कार्ड लिया और चालाकी से कार्ड बदल दिया। महिला को इसकी भनक नहीं लगी और वह घर लौट आईं। घर पहुंचने के बाद उनके मोबाइल पर खाते से रुपये निकलने के संदेश आने लगे। शुक्रवार से शनिवार के बीच उनके खाते से कुल 75 हजार रुपये निकाल लिए गए। ठगी का पता चलने पर पीड़िता ने शनिवार शाम किशनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत मिलते ही एटीएम कार्ड को तत्काल ब्लॉक करा दिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश की जा रही है। मामले की जांच जारी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

