G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत जनपद में “बहू-बेटी अभियान” का व्यापक आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में यह विशेष पहल परित्यक्ता, तलाकशुदा, निराश्रित और दहेज उत्पीड़न की शिकार महिलाओं एवं बालिकाओं के उत्थान को समर्पित रही। गांव-गांव पहुंची मिशन शक्ति टीम अभियान के दौरान जनपद के सभी थानों की मिशन शक्ति टीमों और एंटी रोमियो टीमों ने अपने-अपने क्षेत्र में चौपाल, जागरूकता सम्मेलन और संवाद कार्यक्रम आयोजित किए। महिला पुलिसकर्मियों ने गांवों और कस्बों में पहुंचकर महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों, आत्मनिर्भरता और सुरक्षा के बारे में विस्तार से बताया। नए कानूनों और योजनाओं पर दिया जोर टीमों ने लोगों को एक जुलाई 2024 से लागू हुए तीन नए आपराधिक कानूनों की जानकारी दी इन कानूनों के पीड़ित-केंद्रित प्रावधानों के बारे में पंपलेट भी वितरित किए गए। इसके साथ ही फैमिली काउंसलिंग और निःशुल्क विधिक परामर्श की सुविधा के बारे में भी बताया गयाकुरीतियों और अपराधों के प्रति किया जागरूक चौपालों में दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध और समाज में व्याप्त कुरीतियों पर चर्चा हुई। महिलाओं को इनसे बचाव के उपाय और कानूनी सहायता के तरीकों से अवगत कराया गया। महिला एवं बाल कल्याण से जुड़ी स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण योजनाओं की जानकारी भी दी गई। इन सरकारी योजनाओं की दी जानकारी निराश्रित महिला पेंशन योजना प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनानारी शक्ति वंदन योजनानारी सम्मान-नारी सुरक्षा योजना कन्या सुमंगला योजना महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर भी साझा किए गए। महिला सुरक्षा के लिए डायल 112, महिला हेल्पलाइन 181, वूमेन पावर लाइन 1090, जननी सुरक्षा 102, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, एंबुलेंस 108 और साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में विस्तार से बताया गया। पुलिस प्रशासन का कहना है कि मिशन शक्ति का उद्देश्य केवल जागरूकता नहीं, बल्कि जरूरतमंद महिलाओं को सीधे योजनाओं और कानूनी मदद से जोड़ना भी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share