उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को जिले की संगठनात्मक मजबूती के लिए बड़ा कदम उठाया। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर जिले के सभी मंडलों के 353 शक्ति केंद्रों पर एक साथ बैठकें आयोजित की गईं। जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने कहा कि बूथ को सशक्त बनाने में शक्ति केंद्रों की भूमिका सबसे अहम है। इसी कड़ी में वह अयाह शाह विधानसभा क्षेत्र के गाजीपुर स्थित चुरियानी और अयाह शक्ति केंद्र की बैठकों में शामिल हुए। बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा शक्ति केंद्र संयोजक, संबंधित बूथ अध्यक्ष और शक्ति केंद्र क्षेत्र में रहने वाले सभी पार्टी पदाधिकारियों ने बैठकों में भाग लिया। जिला पदाधिकारियों और मंडल प्रभारियों ने भी मौजूद रहकर बैठकों को गति दी। बैठकों में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों पर विशेष फोकस रहा डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से लागू करना 22 जुलाई को पूरे प्रदेश में विधानसभा स्तर पर होने वाला बूथ सम्मेलन प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को लेकर रणनीति जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही पार्टी जमीन पर मजबूत होती है। शक्ति केंद्र की नियमित बैठकों से बूथ की हर गतिविधि पर नजर रखी जा सकेगी। जिले भर में दिखी सक्रियता बैठकों में जिला महामंत्री पंकज त्रिवेदी, रूद्रपाल सिंह सहित सभी शक्ति केंद्र संयोजक उपस्थित रहे। जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह ने खागा विधानसभा के धाता मंडल में अहमदपुर कुसभा, सैदपुर और बेलाई शक्ति केंद्रों की बैठकों में भाग लिया। इन बैठकों में प्रदीप सिंह, विष्णु केसरवानी, शिवभूषण, कुलदीप सिंह और रामदुलारे पासवान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। पार्टी नेताओं ने कहा कि इस तरह की बैठकों से कार्यकर्ताओं में संवाद बढ़ेगा और आगामी अभियानों को बूथ स्तर तक मजबूती से उतारा जा सकेगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

