G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर स्थित पाल भवन में पाल सामुदायिक उत्थान समिति की महत्वपूर्ण बैठक समिति के अध्यक्ष डॉ. अमित पाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में समाज के शैक्षिक, सामाजिक और संगठनात्मक विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में तय किया गया कि वर्ष 2015 से आयोजित हो रहा मेधा अलंकरण समारोह इस वर्ष भी 17 सितंबर को भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा, जिसमें समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाएगा। इसके अलावा नगर पालिका परिषद फतेहपुर द्वारा नामित अहिल्याबाई होलकर चैराहे पर नाम पट्टिका लगाए जाने के लिए पालिका अध्यक्ष को आवेदन देने तथा समाज के सहयोग से शीघ्र ही वहां अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा स्थापित कराने का निर्णय लिया गया। बैठक में आगामी पंचायत चुनाव में भाग लेने वाले समाज के इच्छुक प्रत्याशियों को समिति के माध्यम से सहयोग प्रदान करने तथा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सामाजिक एकता के साथ राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने की रणनीति पर भी सहमति बनी। इसके साथ ही पाल सेवा संस्थान के निर्माण के लिए आवश्यक कानूनी एवं प्रशासनिक प्रक्रियाएं शीघ्र पूरी करने तथा सामूहिक विवाह समारोह आयोजित करने के उद्देश्य से इच्छुक वर-वधू पक्ष का पंजीकरण शुरू कर तैयारी एवं आयोजन की तिथि तय करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में रामप्रताप पाल, अतुल पाल, देवेंद्र कुमार पाल, पवन कुमार, अरुण पाल, अर्जुन पाल, उमेश पाल, राकेश पाल, रामकुमार पाल, इंद्रराज पाल, रामचंद्र पाल, डॉ. रोहित पाल, कुलदीप पाल, सुधीर पाल, दिनेश पाल, डॉ. ब्रजकिशोर पाल, मनीष कुमार पाल, दिलीप पाल, धर्मेंद्र कुमार, पवन पाल, रज्जन पाल, धनराज पाल, राजकिशोर पाल, महेंद्र पाल, यदुवीर पाल, धर्मेंद्र पाल, कृष्ण पाल, योगेंद्र आकाश, राजेंद्र बाबू पाल आदि मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share