उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के मुत्तौर गांव के समीप रोड पार कर रहे कुत्ते से टकराकर बाइक सवार रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वस्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार असोथर थाना क्षेत्र के सुसवन बुजुर्ग गांव निवासी सूरज बली का 50 वर्षीय पुत्र बाबू बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए ललौली थाना क्षेत्र गया था। जब उसकी बाइक मुत्तौर गांव के समीप पहुंची तभी अचानक रोड पार कर रहे कुत्ते से टकराकर बाइक रोड पर गिर गई। जिससे बाइक चालक बाबू गंभीर से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए बहुआ सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी प्रेमचंद और पायलेट दीपू सिंह के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

