G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर नगर पालिका परिषद द्वारा सप्लाई किए जा रहे पेयजल में बालू और गंदगी की शिकायत अब रोजमर्रा की समस्या बन गई है। गंदा पानी पीना शहर वासियों की मजबूरी बन गई है। इस गंभीर मुद्दे को लेकर शुक्रवार को शहर कांग्रेस कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स से मिला और ज्ञापन सौंपा।शहर कांग्रेस अध्यक्ष मो. आरिफ गुड्डा के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को नलों से आ रहे बालू-मिले पानी का वीडियो भी दिखाया। शिकायत पत्र में कहा गया कि इस मामले में पहले भी तत्कालीन जिलाधिकारी रवींद्र सिंह से शिकायत की जा चुकी है। लेकिन संबंधित अधिकारियों ने गलत रिपोर्ट भेजकर उन्हें गुमराह कर दिया।

नतीजा यह रहा कि समस्या आज भी जस की तस बनी हुई है। अन्य प्रमुख मांगें भी उठाईं प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन में सिर्फ पेयजल की समस्या ही नहीं, बल्कि शहर की अन्य अव्यवस्थाओं का भी जिक्र किया।ज्वाला गंज चौराहे की हाईमास्ट लाइट खराब पत्र में कहा गया कि ज्वाला गंज चौराहे से रात में भारी वाहनों का आवागमन होता है। लेकिन वहां लगी हाईमास्ट लाइट लंबे समय से खराब पड़ी है। इसे तुरंत ठीक कराए जाने की मांग की गई।जीटी रोड नाला और जल निकासी जीटी रोड पर बन रहे चौड़े नाले को सबसे पहले बेरुइहार नाले से जोड़ा जाए। ऐसा न होने से बरसात का प्रदूषित पानी कालिकन मंदिर तक भराव कर रहा है। श्रावण से पहले नालों की सफाई श्रावण मास शुरू होने से पहले शहर के सभी नालों की सफाई कराई जाए ताकि कालिकन मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को जलभराव और गंदगी की समस्या न झेलनी पड़े।कांग्रेस नेताओं ने डीएम से मांग की कि मामले को गंभीरता से लेकर त्वरित कार्यवाई की जाए, ताकि आम जनता को शुद्ध पेयजल मिल सके और बरसात में जलभराव की समस्या से राहत मिले। इस दौरान अधिवक्ता आशीष गौड़, विधि चेयरमैन आदित्य श्रीवास्तव, पार्टी प्रवक्ता ई. देवी प्रकाश दुबे, वरिष्ठ नेता कलीम उल्ला सिद्दीकी, बसीर अहमद और निजामुद्दीन आदि मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share