G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के चुरियानी गांव के समीप चार पहिया वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए घायल अवस्था मे दोनों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गम्भरी गांव निवासी वाजिद अली के 29 वर्षीय पुत्र निजाम के मकान का असोथर थाना क्षेत्र के कधिया गांव निवासी श्री मोहन का 35 वर्षीय पुत्र राजगीर महेंद्र निर्माण कार्य कर रहा था। तभी निजाम महेंद्र को बाइक पर सवार कर शहर किसी काम से आया और वापस जाते समय जब उसकी बाइक गाजीपुर थाना क्षेत्र के चुरयानी गांव के समीप पहुंची तभी चार पहिया वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक चालक निजाम व राजगीर महेंद्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद अलीपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया तो निजाम के परिजन उसको अपने प्राइवेट वाहन से किसी प्राइवेट हॉस्पिटल इलाज कराने लेकर चले गए और सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी शेखर द्विवेदी व पायलेट आदेश ने महेंद्र को इलाज के लिए अलीपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसको कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share