उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र में स्थित वैलकम मेडिकल स्टोर संचालक आदित्य नारायण शुक्ला उर्फ पप्पू के सुपुत्र अभिनव शुक्ला ने नीट 2026 परीक्षा में प्रथम प्रयास में ही बिना किसी कोचिंग के 603 अंक लाकर अपने परिवार व क्षेत्र सहित समस्त जनपद का नाम रोशन कर दिया ।इसीलिए कहा जाता है कि प्रीतभा किसी की मोहताज नहीं होती, जब छात्र प्रीतभशाली होता है, तो न उसको छोटा शहर न गांव ना अच्छे कोचिंग की जरूरतें रोक पाती हैं,और न ही संसाधन का अभाव रोक पाता है।अभिनव शुक्ला ने अपनी प्रतिभा के दम पर 603 अंक लाकर आल इंडिया में 9015 रैंक और जनरल कैटिगरी में 3798 रैंक हासिल किया।अभिनव अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता और और गुरुजन को देते हैं। पुत्र की इस उपलब्धि पर पिता आदित्य शुक्ला भगवान का शुक्र अदा करते हुए भाव विभोर हो गए ।सफलता की खुशी में मिष्ठान वितरण कर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share