G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन शहर के एक इण्टर काॅलेज एवं ग्राम बेलनपुर पोस्ट जोनिहा थाना मलवां में किया गया। शिविर में भारतीय संविधान में प्रदत्त मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों निःशुल्क विधिक सहायता बाल अधिकार महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, शिक्षा का अधिकार व किशोर न्याय अधिनियम सहित विभिन्न महत्वपूर्ण कानूनी प्राविधानों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री पलाश गांगुली, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव को महार्षि विद्या मन्दिर इण्टर काॅलेज फतेहपुर के प्रधानाध्यापक ने स्मिृति चिन्ह भेंट किया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री पलाश गांगुली ने छात्राओं को कानूनी जानकारी देते हुए कहा कि यदि किसी भी व्यक्ति के साथ अन्याय होता है जो जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उसके लिए निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराएगा। उन्होने कहा कि किसी भी प्रकार के शोषण उत्पीडन या कानूनी समस्या की स्थिति में बिना भय के संबंधित अधिकारियों एवं विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क कर सकता है। कार्यक्रम में पैरा लीगल वालंटियर अवधेश कुमार एवं शेखर ने भी छात्राओं को विधिक सेवा प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share