G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ०प्र० लखनऊ एवं जिलाधिकारी के आदेश तथा सहायक आयुक्त (खाद्य) बी०एस० कुशवाहा के नेतृत्व में आज दिनांक 20.07.2026 को जनपद में रेस्टोरेंट, ढाबा, मिठाई की दुकानों का निरीक्षण करके स्वच्छता सम्बन्धित कमियों सुधार करवाया गया। इस प्रकार कुल 04 नमूनें संग्रहित किये गये। उक्त संग्रहित किये गये नमूनों का विवरण निम्न है-1. बस स्टाप ज्वालागंज स्थित होटल डिप्लोमेंट की किचन का निरीक्षण करके गुणवत्ता के संदेह पर पनीर का एक नमूना लिया गया एवं कालातीत (एक्सपायर्ड) 200 ग्राम के 7 पैकेट पापड़ को नष्ट कराया गया।, 2. बहुआ के पास स्थित चौहान ढाबा से अरहर की दाल का एक नमूना लिया गया एवं दूषित कटी हुयी सालाद एवं बटनी मसालों को नष्ट कराया गया।, 3. विजयीपुर स्थित प्रमोद स्वीट हाउस से बूंदी के लड्डू का एक नमूना लिया गया।, 4. नौबस्ता रोड खागा स्थित अशर्फी स्वीट हाउस से पेड़ा का एक नमूना लिया गया।, 5 – कारीकान धाता स्थित आर०ओ० वाटर निमिशा वाटर प्लांट पर पानी की जाँच रिपोर्ट न होने के कारण बंद कराया गया। संग्रहित किये गये सभी नमूनों को जाँच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया, जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत्त अग्रिम कार्यवाई की जायेगी। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार दीक्षित, सिद्धार्थ कुमार, दिनेश चन्द्र, धीरज कुमार दीक्षित, अनुराधा उपस्थित रहें। खाद्य सुरक्षा अधिकारी कुशवाह व देवेश मिश्रा उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share