G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में उप शिक्षा निदेशक/प्राचार्य आरती गुप्ता की अध्यक्षता, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रिंसी मौर्या के निर्देशन एवं जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) अशोक त्रिपाठी व मती शाइस्ता इकबाल के नेतृत्व में आयोजित पाँच दिवसीय ब्लॉक स्तरीय संदर्भदाताओं (ARP) का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण का उद्देश्य एनसीईआरटी आधारित नवीन हिंदी, गणित एवं अंग्रेजी पाठ्यपुस्तकों, शिक्षक संदर्शिकाओं तथा FLN के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु संदर्भदाताओं को तैयार करना था। प्रशिक्षण के दौरान भाषा एवं गणित शिक्षण की नवीन रणनीतियाँ, खुले छोर के प्रश्न, कैच-अप शिक्षण, सतत मूल्यांकन, गतिविधि-आधारित शिक्षण, स्थानीय मान, जोड़-घटाव, वार्षिक शिक्षण रूपरेखा तथा अंग्रेजी पाठ्यपुस्तकों के प्रभावी अध्यापन पर व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में राज्य स्तरीय संदर्भदाता जयचंद्र पाण्डेय एवं राधेश्याम दीक्षित तथा डायट के संजीव सिंह, भारती सिंह ने विभिन्न सत्रों का संचालन किया। इसके साथ ही प्रशिक्षण के सफल संचालन में एलएलएफ (LLF) टीम के जिला प्रबंधक शुभम मिश्र, रितेश, कृष्णा, मयंक, रवि कौशल, रितु सिंह तथा बीएसी टीम का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। समापन अवसर पर प्राचार्या आरती गुप्ता ने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण की सीख को विद्यालय स्तर तक पहुँचाकर राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 एवं निपुण भारत मिशन के उद्देश्यों को साकार करने का आह्वान किया।इसके साथ ही अंत में प्रशिक्षण में आए हुए सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण में सक्रिय सहभागिता हेतु तथा संदर्भदाता सदस्य को प्रशिक्षण सत्रों के सफल संचालन में सहरानीय सहयोग प्रदान करने हेतु प्रशस्ति पत्र दिया गया ।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share