उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के धाता थाना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के किशनपुर गाँव में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए चोरी की घटना में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार, कब्जे से चोरी किया गया सिंचाई का इंजन, एक पंखा तथा दो लोहे के दो प्लेट बरामद किया गया। थाना क्षेत्र के किशनपुर गाँव निवासी वादी रामबाबू पुत्र राजबहादुर द्वारा थाना धाता पर सूचना दी गई कि दिनांक 18.07.2026 को समय करीब 10:10 बजे अपने खेत पटिया ग्राम किशनपुर में सिंचाई इंजन खेतों की सिचाई हेतु लगाया था, जब वादी पुनः अपने खेत पर पहुँचा तो खेत में लगा सिंचाई इंजन गायब मिला। वादी अपना सिंचाई का इंजन आसपास खोजने लगा तभी मेरे गांव के राजुल व रज्जू मिले तथा दोनों ने बताया कि मेरे इंजन भी गायब है। हम तीनों लोग अपने इंजन नदी के किनारे खोज रहे थे तभी वहां मोबिल ऑयल गिरा मिला उसी के आधार पर नाले के ऊपर मनोज सोनकर के घर गए तो देखा कि हम तीनों व्यक्तियों के सिंचाई इंजनों के पार्ट्स मनोज के घर के अंदर तथा बाहर मौजूद मिले, तब पता चला कि मनोज का लड़का आकाश पुत्र मनोज सोनकर निवासी ग्राम मवई थाना महेवाघाट जिला कौशांबी 03-04 साथियों के साथ मिलकर हम तीनों के सिंचाई का इंजन चोरी किया है। वादी रामबाबू पुत्र राजबहादुर, रज्जू निषाद पुत्र गया प्रसाद तथा राजुल प्रसाद पुत्र लल्लू प्रसाद समस्त निवासीगण ग्राम किशनपुर थाना धाता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना धाता पर क्रमशः मु0अ0सं0 135/2026, 136/2026 एवं 137/2026 धारा 303(2) बीएनएस बनाम आकाश पुत्र मनोज सोनकर व 03-04 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में थाना धाता पुलिस द्वारा दिनांक 20.07.2026 को मु0अ0सं0 135/2026, 136/2026 व 137/2026 धारा 303 (2) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त आकाश सोनकर पुत्र मनोज सोनकर निवासी मवई गाँव थाना महेवाघाट, जनपद कौशाम्बी तथा प्रकाश में आये आरोपी रामकिशुन पुत्र रामलाल निवासी ग्राम मवई, थाना महेवाघाट, जनपद कौशाम्बी को हिनौता नहर पुलिया थाना धाता से गिरफ्तार किया गया। आरोपियो के कब्जे से मुकदमा से सम्बन्धित चोरी किया गया एक सिंचाई इंजन, एक पंखा तथा लोहे के दो अदद प्लेट बरामद किये गये। बरामदगी के आधार पर उपरोक्त अभियोगों में धारा 317 (2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई तथा गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्यवाई उपरांत न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

