उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के मौहार गांव के समीप चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कंशपुर गुगौली गाँव निवासी पच्चू लाल का 24 वर्षीय पुत्र भुजवल बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम से जा रहा था। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के मौहार गाँव के समीप पहुंची तभी चार पहिया वाहन ने बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक चालक भुजवल गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी स्थानी पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सरकारी एंबुलेंस से इलाज के लिए गोपालगंज सीएचसी पहुंचाया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स के ईएमटी अंकित व पायलेट सुमित के साथ अल्लीपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वही मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

