G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के स्कुरी गांव के समीप रोडवेज बस और ट्रैक्टर की भिड़न्त हो गई। जिसमें ट्रैक्टर चालक सहित दो लोग घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के विक्रमपुर गांव निवासी हरी लाल का 35 वर्षीय पुत्र मनोज कुमार अपने गांव निवासी सुरेंद्र बहादुर के 50 वर्षीय पुत्र योगेंद्र को ट्रैक्टर पर सवार कर खागा कोतवाली क्षेत्र आया था।

जब ट्रैक्टर कोतवाली क्षेत्र के स्कुरी गांव के समीप पहुंचा तभी रोडवेज बस और ट्रैक्टर की भिड़ंत हो गई। जिसमें ट्रैक्टर चालक मनोज कुमार और सवार योगेंद्र सिंह दोनों घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंवाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। वही अस्पताल में भर्ती घायल योगेन्द्र ने बताया जब ट्रैक्टर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर भोगलपुर के समीप पहुंचा तभी रोड वेज बस नम्बर UP 78 KT 1776 ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दिया जिससे हम लोग घायल हो गए है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share