उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बकेवर थाना पुलिस द्वारा दहेज हत्या के अभियोग से संबंधित पिता पुत्र दो वांछित आरोपियो को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में वांछित/वारण्टियों की गिरफ्तारी व अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में आज दिनांक 21.07.2026 को थाना बकेवर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 89/2026 धारा 85/80(2) बीएनएस व 3/4 डी0पी0 एक्ट थाना बकेवर से सम्बन्धित वांछित आरोपी थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर मझिले गाँव निवासी स्व. प्यारे लाल पासवान के 45 वर्षीय पुत्र राजकुमार पासवान और उसके 21 वर्षीय पुत्र विनय पासवान को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाई कर न्यायालय भेजा गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

