उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के खेलदार मोहल्ले में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पति की बात से क्षुब्ध होकर पत्नी ने पति को धारदार हथियार मार दिया। जिससे उसके हाथ की नस कट गई तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के खेलदार मोहल्ला निवासी स्व. राम पाल गुप्ता का 40 वर्षीय पुत्र चुन्ना गुप्ता का अपनी 35 वर्षीय पत्नी ननकी गौतम से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पति की बात से क्षुब्ध होकर ननकी ने धारदार हथियार पति को मारा जिससे उसके हाथ की नस कट गई और खून अधिक बहने लगा तो घटना की जानकारी उसके परिजनों को हुई। तुरंत परिजन उसको अपने वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। वही अस्पताल में अपना इलाज करा रहे घायल चुन्नू ने बताया की उसकी पत्नी ननकी गौतम घर मे खाना बना रही थी। तभी हमारा उससे विवाद हो गया उसने एक धारदार हथियार हमको मारा जिससे हमारे हाथ की नस कट गई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

