उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के उधन्नापुर गाँव में अपने किराए के मकान की खुली छत पर सो रहा युवक नींद के झोंके में पेशाब करने के लिए उठा और छत से नीचे गिरकर घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर में हड़कम्प मच गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार किसनपुर थाना क्षेत्र के मलुकबारी निवासी स्व. अली हसन का 45 वर्षीय पुत्र बीती रात सदर कोतवाली क्षेत्र के उधन्नापुर गाँव मे अपने किराए के मकान की छत पर सो रहा था। तभी वह नींद के झोंके में पेशाब करने के लिए उठा और छत से नीचे गिरकर घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर में हड़कम्प मच गया। तुरंत परिजनो ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share