G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर भोगलपुर गांव के समीप बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गया जिससे बाइक पर सवार मां बेटा और नातिन तीनों घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के भरसरी गांव निवासी स्वर्गीय विशंभर का 32 वर्षीय पुत्र उमेश पांडे अपनी 80 वर्षीय मां शिया ढुलारी और 18 वर्षीय भांजी अनमोल देवी पुत्री उमाकांत तिवारी निवासी भरखना खागा कोतवाली को बाइक पर सावर कर किसी काम से खागा कस्बे जा रहा था।

जब उसकी बाइक खागा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर भोगलपुर गांव के समीप पहुंची तभी अज्ञात ट्रक बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक पर सवार तीनों घायल हो गए। घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे थे। तभी इलाज के दौरान शिया दुलारी की मौत हो गई तो डॉक्टर ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी हाउस में रखवा दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share