उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक द्वारा पुलिस कार्यालय में जनपद के विभिन्न थाना/कार्यालयों में तैनात महिला एवं पुरुष आरक्षियों, जिनका चयन उपनिरीक्षक (सब इंस्पेक्टर) के पद पर हुआ है, को माला पहनाकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह सफलता सभी चयनित महिला एवं पुरुष आरक्षियों के कठिन परिश्रम, अनुशासन, लगन एवं कर्तव्यनिष्ठा का परिणाम है। उन्होंने सभी को अपने नवीन दायित्वों का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी, निष्पक्षता एवं समर्पण के साथ करते हुए आमजन की सेवा एवं उत्तर प्रदेश पुलिस की गरिमा को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए प्रेरित किया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share