उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जनता गांव के समीप बाइकों की भिड़न्त में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के जनता गाँव निवासी बद्री का 19 वर्षीय पुत्र मुकेश पाल बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। तभी गांव के समीप दूसरे बाइक से उसकी भिड़न्त हो गई। जिसमें मुकेश पाल गंभीर रूप से घायल हो गया हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए बिन्दकी सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी संजीव और पायलट जितेंद्र के साथ उसको अल्लीपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वही मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही ड्यूटी पर मुझे डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share