उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के प्रधानमंत्री टीबी मुक्त अभियान के अंतर्गत आज मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना ने विकास भवन परिसर में सात टीबी मरीजों को पोषण पोटली (पोषण आहार) वितरित की।उन्होंने ने मरीजों को नियमित रूप से टीबी की दवा का पूरा कोर्स करने तथा पोषण पोटली में उपलब्ध प्रोटीन युक्त एवं पौष्टिक आहार का सेवन करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि समय पर उपचार एवं संतुलित पोषण से टीबी जैसी बीमारी पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है और मरीज शीघ्र स्वस्थ हो सकते हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद के सभी निजी नर्सिंग होम संचालकों, स्वयंसेवी संस्थाओं (एनजीओ), जनप्रतिनिधियों एवं उद्योगपतियों से अधिक से अधिक टीबी मरीजों को ‘निक्षय मित्र’ के रूप में गोद लेकर उन्हें नियमित रूप से पोषण आहार उपलब्ध कराने का आह्वान किया, ताकि टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को शीघ्र प्राप्त किया जा सके। कार्यक्रम में जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. अशोक कुमार, एसटीएस अजीत सिंह तथा टीबीएचवी प्रवीण सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

