उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर नगर पालिका परिषद क्षेत्र में अब शहर कांग्रेस द्वारा पूरे नगर क्षेत्र की पदयात्रा कर वार्डो में व्याप्त समस्याओं से रूबरू होते हुए उनके निराकरण हेतु अधिकारियों से मिलकर उचित ढंग से उनका निस्तारण कराया जाएगा। इस बात की जानकारी देते हुए शहर अध्यक्ष कांग्रेस व सभासद नगर पालिका मो. आरिफ गुड्डा ने कहा कि मुझे इस बात की खुशी है कि वह पिछले बीस सालों से नगर पालिका के सभासद रहते हुए अपने वार्ड अहमद गंज में पालिका से संबंधित कभी कोई समस्या नहीं उत्पन्न होने दी इसके साथ ही अन्य वार्डो की समस्याओं के बाबत भी वह समय समय पर आवाज उठाते हुए उसके निराकरण का हर संभव प्रयास किया है। उसी क्रम में अब वह अपने कार्यकर्ताओं के साथ पूरे नगर क्षेत्र की पदयात्रा कर वहां की समस्याओं को सूचीबद्ध कर उनका निस्तारण करने का भरसक प्रयास करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि सबसे पहले आवश्यक है कि नगर वासियों को पीने हेतु शुद्ध जल मिले जिसके लिए उन्होंने जिलाधिकारी से मुलाकात कर उन्हें भी अवगत कराया है जिसमें उन्होंने जल्द कार्यवाई होने का आश्वासन भी दिया है। इसके अतिरिक्त श्रावण मास शुरू होने के पहले ही पदयात्रा में सफाई आदि का भी अवलोकन किया जाएगा जिससे श्रद्धालुओं को असहज महसूस न हो।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

