G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिला अधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने आज दिनांक 21.07.2026 को मध्यान्ह 12:00 बजे जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित ई०वी०एम०/वी०वी०पैट के वेयर हाउस का मासिक वाह्य सुरक्षा की स्थिति का भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ई०वी०एम० वेयर हाउस में लगे सी०सी०टी०वी० कैमरों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सी०सी०टी०वी० कैमरों की जॉच किये जाने के निर्देश दिये, जिसमें कुल 16 सी०सी०टी०वी० कैमरे ईवीएम वेयर हाउस की निगरानी हेतु लगाये गये हैं। सभी सी०सी० कैमरे क्रियाशील अवस्था में हैं और डी०वी०आर० में लगे स्टोरेज की क्षमता का अवलोकन करने पर ज्ञात हुआ कि कुल 30 दिनों का बैकअप मौजूद है। निरीक्षण के दौरान विनय पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी / उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला निर्वाचन कार्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share