G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खजुहा विकासखंड के कंपोजिट विद्यालय मौहारी में मंगलवार को शिक्षक संकुल बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और ‘निपुण भारत’ के लक्ष्यों पर चर्चा की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्यालयी शिक्षा के स्तर में गुणात्मक सुधार लाना, निपुण भारत मिशन की प्रगति की समीक्षा करना और शिक्षकों के बीच शिक्षण पद्धतियों का आदान-प्रदान करना था।बैठक में संकुल के विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षकों एवं शिक्षामित्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रमुख विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए कम्पोजिट विद्यालय गढ़ी जार के शिक्षक प्रियांशु अवस्थी द्वारा निपुण भारत मिशन के अंतर्गत कक्षा-वार निपुण लक्ष्यों की प्राप्ति पर बल दिया गया।
कम्पोजिट विद्यालय गढ़ी जार शिक्षक शशि कुमार द्वारा 10 प्रमुख शिक्षण अधिगम प्रक्रियाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। कम्पोजिट विद्यालय इटरा की शिक्षक पूजा पटेल द्वारा विद्यार्थियों के अधिगम स्तर की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए कैचअप शिक्षण कार्यक्रम के बारे में बताया गया। कम्पोजिट विद्यालय मौहारी प्रधाना अध्यापक विजय तिवारी मौहारी ने विद्यार्थियों में पठन संस्कृति को प्रेरित करते हुए सब कुछ छोड़कर पढ़ाई शुरू करने की एक्टिविटी एवं चार्ट के द्वारा सभी शिक्षकों को समझाया गया। अन्य एजेंडा के तहत नवोदय विद्यालय प्रवेश, NMMSS, एवं इंस्पायर अवार्ड के बारे में, कंपोजिट ग्रांट के उपभोग, खेलकूद एवं लाइब्रेरी पंजिका के रखरखाव एवं अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई। निपुण लक्ष्य ऐप के माध्यम से बच्चों के नियमित आंकलन और उनके अधिगम स्तर में सुधार की रणनीतियों पर मंथन हुआ। बैठक के अंत में उपस्थित सभी शिक्षकों ने अपने-अपने विद्यालयों को समय-सीमा के भीतर निपुण विद्यालय’ बनाने का सामूहिक संकल्प लिया। नोडल शिक्षक हिमांशु सचान ने सभी संकुल सदस्यों एवं शिक्षकों के सक्रिय सहयोग के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share