उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जहानाबाद थाना पुलिस द्वारा चोरी की घटना का खुलासा करते हुए घटना में संलिप्त 02 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो अंगूठी (सफेद धातु) व कुल 1350/- रुपये बरामद किये गए। वादी हारून पुत्र स्व0 क्यूम निवासी मोहल्ला गढ़ी थाना जहानाबाद द्वारा थाना जहानाबाद पर सूचना दी गई कि दिनांक 16/17.06.2026 की रात्रि में मेरे कमरे से 02 चांदी की अंगूठी, 3300/-रुपये व जरूरी कागजात अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया। वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना जहानाबाद पर मु0अ0सं0 88/2026 धारा 305 बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में थाना जहानाबाद पुलिस द्वारा आज दिनांक 21.07.2026 को मु0अ0सं0 88/2026 धारा 305 बीएनएस से सम्बन्धित प्रकाश में आए थाना क्षेत्र के कस्बे के रजौड़ा कस्बा मोहल्ला निवासी यासीन के 22 वर्षीय पुत्र शहजाद व कस्बे के रज्यौड़ा मोहल्ला निवासी अब्दुल मन्नान के 24 वर्षीय पुत्र शाजिद को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से दो अंगूठी सफेद धातु व कुल 1350 रुपये बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग में धारा 317 (2) की बढ़ोत्तरी की गई तथा गिरफ्तार आरोपियो को आवश्यक विधिक कार्यवाई उपरांत न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

