G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि सचिव, कार्यपालक अधिकारी, उ०प्र० राज्य हज समिति लखनऊ दिनांक 20.07.2026 के क्रम में हज कमेटी आफ इण्डिया ने हज-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अन्तिम तिथि 20 जुलाई, 2026 से बढ़ाकर 24 जुलाई, 2026 कर दी गयी है। हज-2027 हेतु इच्छुक हज आवेदन वेबसाइट hajcommittee.gov.in ऑनलाइन हज आवेदन शीध्र कर लें। जिन्होने अपना रजिस्ट्रेशन कर लिया है व ऑनलाइन आवेदन किन्हीं कारणों से पूर्ण नहीं किया है वह भी आवेदन को निर्धारित अवधि में पूर्ण कर लें, अन्यथा वह हज-2027 में आवेदन से वंचित रह जाएंगे। जिनका भारतीय अन्तर्राष्ट्रीय पासपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुआ है। वह तत्काल सम्बन्धित पासपोर्ट कार्यालय से सम्पर्क कर प्राप्त कर लें, ताकि हज-2027 हेतु आवेदन की अन्तिम तिथि से पूर्व आवेदन पूर्ण हो सकें। यह भी अवगत कराना है कि हज यात्रियों के चयन हेतु ऑनलाइन कुर्रा कुर्रा (डिजिटल रैंडम चयन) 30 जुलाई, 2026 को हज हाउस मुम्बई में किया जायेगा। चयनित हज यात्रियों की सूची हज कमेटी ऑफ इण्डिया की वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी व एस०एम०एस० के माध्यम से सूचित किया जाएगा। सभी चयनित हज यात्रियों को अग्रिम धनराशि रु0 1.52,300/- दिनांक 10.08.2026 तक हज कमेटी ऑफ इण्डिया के खाते में जमा करनी होगी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By