उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के मदारीपुर गांव के समीप स्थित अपने खेत की सिंचाई कर रहे किसान को ज़हरीले साँप ने काट लिया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के मदारीपुर गांव निवासी स्व. राम स्नेही का 28 वर्षीय पुत्र कुलदीप गांव के समीप स्थित अपने खेतो की सिंचाई कर रहा था। तभी वहाँ उसको ज़हरीले साँप ने काट लिया। साँप काटने की बात उसने घर आकर अपने परिजनों को बताई तो तुरंत परिजनो ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेंव ने किसान को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुँचाय। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

