उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के रसूलाबाद गांव के समीप पुल के ऊपर लेटकर आराम कर रहा किसान नीचे गिरकर घायल हो गया। घटना की सूचना उसके परिजनों को हुई तो मौके पर पहुंचकर घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रसूलाबाद गांव निवासी स्वर्गीय रुस्तम सिंह का 60 वर्षीय पुत्र नरेंद्र सिंह उर्फ पप्पू सिंह आज सुबह अपने खेत गया था। वहां से वापस लौटते समय रास्ते में पुल के ऊपर लेट कर आराम करने लगा। तभी उसको नींद की झपकी लग गई और वह पुल से नीचे गिरकर घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजनों ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share