उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के कालिकन रोड मसवानी मुहल्ले में बुधवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में अपने कमरे में मृत अवस्था में वृद्ध का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार कालिकन रोड मसवानी मुहल्ला निवासी स्वरूप श्रीवास्तव का 61 वर्षीय पुत्र राजकुमार श्रीवास्तव अपने कमरे में सो रहा था। आज सुबह जब उसका कमरा नहीं खुला तो लोगों को शक हुआ। उन्होने इसकी जानकारी उनके परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे घरवालों ने जब दरवाजा खोला तो राजकुमार मृत अवस्था में पड़ा था। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share