उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली पुलिस द्वारा थाना खागा/राधानगर/मलवां क्षेत्रांतर्गत हुई चोरी की 03 घटनाओं का खुलासा करते हुए घटना में संलिप्त 25,000/- रूपये के इनामिया शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की तीनों घटनाओं से संबंधित 49,000/- रुपये बरामद किए गए। वादी विनय कुमार सोनी पुत्र वीरेन्द्र कुमार सोनी निवासी डाक घर के सामने थाना खागा द्वारा थाना खागा पर सूचना दी गई कि दिनांक 21.10.2025 को वादी सपरिवार अपने घर में ताला बंद करके चित्रकूट घूमने गया था। दिनांक 22.10.2025 को समय 19.00 बजे वापस आने के बाद देखा तो घर का ताला टूटा मिला तथा कमरे में रखी अलमारी से चोरों द्वारा सोने चांदी के आभूषण एवं नगदी चोरी हो गई है। वादी द्वारा दी गई तहरीरी सूचना के आधार पर थाना खागा पर मु0अ0स0 431/2025 धारा 305/331 बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। वादिनी अन्नू पत्नी अतुल कुमार निवासी को कोऑपरेटिव बैंक के पीछे, राधानगर थाना राधानगर द्वारा थाना राधानगर पर सूचना दी गई कि मेरा ससुराल कोऑपरेटिव बैंक के पीछे राधानगर में है, इस समय में दिल्ली में रह रही हूं ससुराल से बाहर रहने के कारण मैंने सुरक्षा हेतु अपने पूरे जेवर तथा 1,00,000/- रुपये अपने माता पिता के निवास मदरियापुर, राधानगर में पिता गंगासागर के घर पर रख दिए थे। दिनांक 14.05.2026 को वादिनी के पिता गंगासागर द्वारा अपने मूल निवास स्थान ग्राम केबटमई थाना खखरेरू भागवत कथा का आयोजन किया था। जिसमें वादिनी भी परिवार के साथ शामिल होने के लिए ग्राम केबटमई आई थी। इसी रात को अज्ञात चोरों द्वारा घर का ताला तोड़कर वादिनी का पूरा सामान जिसमें 1. 01 सोने का हार 2. 01 सोने का लॉकेट का माला 3. सोने के 01 जोड़ी कान के टप्स 4. सोने की 1 सलाई 5.01 चांदी का चाभी का गुच्छा 6. 01 जोड़ी चांदी की पायल (लगभग 250 ग्राम) 7. 02 जोड़ी चांदी की पायल (लगभग 200 ग्राम) 8.10 जोड़ी चांदी की बिछिया 9. चांदी का कमर पट्टा 10.01 जोड़ी चांदी के हाथ के कड़े 11.01 जोड़ी चांदी के पैर के कड़े 12. नकद ₹1,00,000/- (एक लाख रुपये) चोरी कर ले गए। वादिनी को घटना की जानकारी दिनांक 15.05.2026 को पडोसियों ने दी। वादिनी द्वारा दी गई तहरीरी सूचना के आधार पर थाना राधानगर पर मु0अ0स0 87/2026 धारा 305(a)/331 (1) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। वादी पंकज साहू पुत्र रामदास साहू निवासी अल्लीपुर थाना मलवां द्वारा थाना मलवां पर सूचना दी गई कि दिनांक 01.05.2026 को रात में वादी सपरिवार घर में ताला लगाकर पारिवारिक शादी में गया था। इसी रात को घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर द्वारा घर स दो अलमारी का ताला तोड़कर 02 सोने की चेन, मंगल सूत्र, कान की झुमकी, लॉकेट वाला सोने का माला तथा 1 लाख 50 हजार रुपये नगद चोरी कर ले गए। वादी द्वारा दी गई तहरीरी सूचना के आधार पर थाना मलवां पर मु0अ0स0 84/2026 धारा 305 (a) /331 (4) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। अभिमन्यु मांगलिक, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुरस्कार घोषित/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे अभियान में तथा अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी खागा के नेतृत्व में आज दिनांक 22.07.2026 को उपरोक्त अभियोगों की विवेचनात्मक कार्यवाई, प्रभावी सुरागरसी पतारसी एवं मुखबिर खास की सूचना पर थाना खागा पुलिस द्वारा 25,000/- रुपये के इनामिया व उपरोक्त चोरी की घटनाओं मे संलिप्त शातिर चोर कमल जोशी पुत्र ज्ञान प्रकाश निवासी लखनऊ बाईपास थाना कोतवाली जनपद फतेहपुर उम्र 23 वर्ष को ग्राम बरकतपुर मझिलगाँव तिराहा से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से मु0अ0सं0 431/2025 से संबंधित ₹9,000, मु0अ0सं0 87/2026 से संबंधित ₹20,000 तथा मु0अ0सं0 84/2026 से संबंधित ₹20,000, कुल ₹49,000 बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर अभियोगों में धारा 317 (2) बीएनएस की बढोत्तरी करते हुए गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक विधिक कार्यवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

