उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधानगर थाना क्षेत्र में एक युवती के 15 दिन से लापता होने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता ने थानाध्यक्ष को शिकायती पत्र देकर बेटी की गुमशुदगी दर्ज करने और आरोपी पति से पूछताछ कर तलाश कराने की मांग की है। थाना राधानगर में 20 जुलाई 2026 को दी गई तहरीर में ग्राम घासीपुर औरेई, थाना थरियांव निवासी महावीर पुत्र जगेसर ने बताया कि उनकी लगभग 18 वर्षीय पुत्री पुष्पा देवी को 11 अप्रैल 2025 को ग्राम घासीपुर औरेई निवासी गंगासागर पुत्र,हीराल बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। महावीर का आरोप है कि इस संबंध में उन्होंने पहले थाना थरियांव में लिखित शिकायत भी दी थी, लेकिन कोई कार्यवाई नहीं हुई। कुछ समय बाद उन्हें पता चला कि उनकी बेटी गंगासागर के साथ थाना राधानगर क्षेत्र के ग्राम भिखारीपुर डिग्री कॉलेज के पास किराए के मकान में रह रही है।परिजनों के अनुसार पुष्पा देवी की बड़ी बहन शिव देवी से 16 जून 2026 को आखिरी बार फोन पर बात हुई थी। इसके बाद से पुष्पा का कोई संपर्क नहीं हो पाया, 19 जुलाई को सूचना मिली कि पुष्पा को लगभग 15 दिन से किसी ने नहीं देखा है। पिता का कहना है कि जब वह भिखारीपुर गए तो पता चला कि बेटी 15 दिनों से लापता है। इस बीच गांव में चर्चा है कि गंगासागर ने पुष्पा की हत्या कर शव ठिकाने लगा दिया है।

तहरीर में महावीर ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने गंगासागर से पूछा तो वह गोल-मोल जवाब दे रहा है कि पुष्पा कहीं चली गई है। पिता को आशंका है कि उनकी बेटी के साथ कोई अनहोनी हुई है। पीड़ित पिता ने पुलिस से अनुरोध किया है कि बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर गंगासागर से पूछताछ की जाए और पुष्पा देवी को बरामद किया जाए फिलहाल पुलिस ने तहरीर प्राप्त करने की पुष्टि की है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

