उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के कस्बे के समीप स्थित खेत मे पशुओ के लिए घास काटते समय महिला को जहरीले साँप ने काट लिया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गाजीपुर कस्बा निवासी फिदा हुसैन की 48 वर्षीय पत्नी शफीकुन कस्बे के समीप स्थित खेतो में पशुओ के लिए घास काट रही थी। तभी उसको जहरीले साँप ने काट लिया। साँप काटने की बात उसने घर आकर अपने परिजनों को बताई तो तुरन्त परिजन उसको इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स के ईएमटी शेखर द्विवेदी और पायलेट महावीर के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share