उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में पशु पालकों को राहत देने और पशुधन को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से जनपद में “राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम” के अंतर्गत खुरपका-मुंहपका रोग का निःशुल्क टीकाकरण अभियान शुरू हो गया है। अभियान का शुभारम्भ उत्तर प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री पशुधन एवं दुग्ध विकास कृष्णा पासवान के द्वारा किया गया। विभाग ने इसे “स्वस्थ पशुधन – खुशहाल पशुपालक” का नारा दिया है।पशुपालन विभाग के अनुसार यह टीकाकरण अभियान 22 जुलाई 2026 से 08 सितंबर 2026 तक चलेगा। यह अभियान के आठवें चरण के रूप में चलाया जा रहा है। किन पशुओं का होगा टीकाकरण इस दौरान जनपद के सभी गौवंशीय और महिषवंशीय पशुओं कोखुरपका-मुंहपका रोग से बचाव का टीका लगाया जाएगा। साथ ही हर पशु के कान में पहचान के लिए ईयर टैग भी लगाया जाएगा। विभाग ने सभी पशुपालकों से अपील की है कि वे अपने पशुओं का टीकाकरण और टैगिंग अवश्य कराए इस अवसर पर जिलाधिकारी निधि गुप्ता मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना और मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. वेद पाल मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि समय पर टीकाकरण से न सिर्फ पशुओं की जान बचेगी बल्कि दूध उत्पादन और पशु पालकों की आय में भी बढ़ोतरी होगी। पशु चिकित्सा विभाग की टीमें गांव-गांव जाकर टीकाकरण करेंगी। पशुपालक अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी पशु चिकित्सालय से संपर्क कर सकते हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

