उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के खजुरियापुर मजरे ऐरायां सादात गाँव के समीप अपने निजी नलकूप पर सो रहे वृद्ध को जहरीले साँप ने काट लिया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल ला रहे थे, इसी दौरान रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के खजुरियापुर मजरे ऐरायां सादात गाँव निवासी स्व0 रामरतन का 91 वर्षीय पुत्र जगजीत सिंह मौर्या मंगलवार की शाम लगभग पांच बजे अपने नलकूप पर लेटा था। तभी उसको जहरीले साँप ने काट लिया। इसकी जानकारी जब परिजनों को हुई तो उसे इलाज के।लिए अस्पताल ला रहे थे। तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना की पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के नाती तेज भवन मौर्या ने दी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share